RBSE Exam Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, जेईई मेन के साथ टकराई तारीखें

सफलता डेस्क Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 12 Feb 2025 02:35 PM IST

Highlights

Rajasthan Board Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किए हैं। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 

Source: Graphics

RBSE Revised Date Sheet 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि, यह बदलाव केवल आंशिक रूप से किया गया है। राजस्थान बोर्ड ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया है। 

जेईई मेन सत्र-2 के साथ परीक्षा तिथियों का टकराव  

यह बदलाव जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के साथ टकराव को लेकर किया गया है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

संशोधित डेटशीट में मुख्य बदलाव 

  • संस्कृत साहित्य और संस्कृत भाषा की परीक्षा- 22 मार्च 2025 के बजाय अब 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।  
  • समाजशास्त्र की परीक्षा- 27 मार्च 2025 के बजाय 3 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।  
  • ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणहित धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु सहित विषयों की परीक्षा- 1 अप्रैल 2025 के स्थान पर 4 अप्रैल को होगी।
  • इतिहास, बिजनेस स्टडीज, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा- 3 अप्रैल 2025 के बजाय 22 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।  
  • कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान प्रथाओं की परीक्षा- 7 अप्रैल 2025 के बजाय 27 मार्च 2025 को होगी।  
बता दें कि, राजस्थान बोर्ड इससे पहले भी डेटशीट पर बदलाव कर चुका है। इससे पहले रीट परीक्षा की वजह से तिथियों में संशोधन किया गया था। इस बार जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 के बीच किया जाना संभावित है। ऐसे में बोर्ड की कुछ परीक्षा तिथियों के साथ जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा का टकराव हो रहा था।