Daily Top  Current Affairs: यहां 21 November  के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 06:50 PM IST

Daily Top  Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: safalta


अरुण गोयल कौन हैं, जिन्हें नए चुनाव आयुक्त के रूप में अप्वॉइंट किया गया है

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


अरुण गोयल को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में अप्वॉइंट किया गया है। अरुण गोयल ने सोमवार 21 नवंबर को अपना पदभार ग्रहण किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंजूरी के बाद अब अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ चुनाव पैनल के हिस्सा बन गए हैं। रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त की कमान सौंपी गई है, साथ ही कुछ ही दिनों में गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में नए चुनाव आयुक्त अरुण गोयल होने वाले चुनाव में अपनी अहम और मुख्य भूमिका निभाएंगे, इसके अलावा गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना उनकी मुख्य चुनौती एवं जिम्मेदारी होगी। 

Mary Tharp Google Doodle,कौन हैं मैरी थार्प जिनका डूडल गूगल ने बनाया है


गूगल बड़ी हस्तियों को याद करने एवं उन्हें सम्मानित करने के लिए समय-समय पर डूडल बनाता है, वैसे ही 21-11-2022 को गूगल ने डूडल के माध्यम से अमेरिकन जियोलॉजिस्ट मेरी थार्प को डूडल के माध्यम से याद किया है। कांग्रेस पुस्तकालय ने  21 नवंबर 1998 में मैरी थार्प को बीसवीं सदी के महान चित्रकारों में से एक का दर्जा दिया था। मैरी थार्प  की उपलब्धियों को जश्न मनाने के लिए गूगल ने एक एनीमेटेड वीडियो बनाया है। मैरी थार्प जियोलॉजिस्ट के साथ ही समुद्र विज्ञान मानचित्रकार भी थी। मैरी ने महाद्वीप बहाव के सिद्धांतों  के बारे में पता लगाया है,  मैरी थार्प ने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 से की थी, इस समय तक धरती के बहुत से इलाकों का मैप बनाया गया था लेकिन महासागरों को लेकर किसी के पास कोई खास और अधिक जानकारी नहीं थी। मैरी ने समुद्र के ऊपर काफी रिसर्च किया और समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश करवाया था। समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप बनाने में मैरी थार्प का मुख्य भूमिका है और इसे पब्लिश करवाया। 


December Bank Holiday 2022, दिसंबर माह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 


दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, इस हिसाब से अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो उसकी शेड्यूलिंग अभी से ही कर लें, कहीं आप बैंक जाए और बैंक बंद न हो। दिसंबर महीने में अगर आपको किसी दिन महत्वपूर्ण काम करना हो या काम पेंडिंग हो तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपको कौन से दिन बैंक जाना चाहिए और आपका काम पूरा हो।  ऐसे में अपने समय की बर्बादी को बचाने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट देख लें, दिसंबर में चार रविवार के अलावा दूसरा और चौथा शनिवार है, जिस दिन बैंक बंद रहते हैं।

Important Days In December, दिसंबर माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिन और तिथियां


दिसंबर साल का बारहवां और आखिरी महीना होता है, दिसंबर के महीने कई मायनों में महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इस महीने कई सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के कारण बनाए जाते हैं। इस महीने में बहुत से ऐसे राष्ट्रीय एवं वैश्विक महत्वपूर्ण दिन तिथि हैं जिसे मनाया जाता है। दिसंबर के महीने के कुछ दिनों को किसी घटना, जयंती की याद में मनाया जाता है। दिसंबर के महीने में ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण दिन होते हैं और जिसे उनके उद्देश्यों के साथ मनाते हैं। 

Related Article

CBSE CTET: सीटीईटी उम्मीदवारों की मार्कशीट डिजिलॉकर में होगी अपलोड,  उत्तीर्ण उम्मीदवारों का आंकड़े हुए जारी

Read More

IGNOU Admission: जनवरी सत्र के लिए इग्नू ने फिर बढ़ाई आवेदन प्रक्रिया, अभ्यर्थी इस दिन तक भरें फॉर्म 

Read More

SSC GD Constable Admit Card 2025 Released For February 4 Exam; Check Steps To Download Here

Read More

UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Read More

SSC GD Constable: चार फरवरी की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Read More

UPSC Combined Geo-Scientist 2025 Prelims Admit Card out, Read the steps to download hall ticket here

Read More

Govt establishing modern education system through NEP: President Droupadi Murmu, Read here

Read More

IBPS PO Main Result 2024 out now; Download scorecard till 7 February, Read the steps to check here

Read More

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Read More