डेली करंट अफेयर 2021 (Daily Current Affairs 2021): यहां 29 नवंबर का करंट अफेयर हिंदी में पढ़ें

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Mon, 29 Nov 2021 10:57 AM IST

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप सही जगह आए है।  प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवार के लिए समकालीन मुद्दों की समझ होना आवश्यक है। क्योंकि इन परीक्षाओं में देश और दुनिया के समसामयिक मुद्दों से जुड़े ढेर सारे सवाल पूछे जाते हैं। छात्र परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करें इसलिए इस लेख के माध्यम से प्रतियोगी छात्रों के लिए करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण विषयों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। आप यहां डेली करंट अफेयर देख सकते हैं।

Source: social media

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

1. आज से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र आज 29 नवंबर, 2021 को शुरू हो रहा है, भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के पास इस सत्र के लिए एक 26  एजेंडा है, जिसमें नए बिल पेश किए जाने हैं, और भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाला जैसे  बिल भी शामिल है। सरकार तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को भी प्राथमिकता देगी ।

2. भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक : राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ सर्वेक्षण 

 जनसांख्यिकीय बदलाव का संकेत देते हुए, महिलाओं ने पहली बार पुरुषों को पछाड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के अनुसार, भारत में अब प्रति 1000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 के निष्कर्षों से मिली है। 2005-06 में आयोजित एनएफएचएस-3 के अनुसार अनुपात बराबर था 1000: 1000, जबकि, 2015-16 में एनएफएचएस-4 में यह घटकर 991:1000 हो गया।
 

3. दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नई म्युटेंट 

 दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया म्युटेंट मिला है। यह नया 'बी.1.1.1.529' वेरिएंट साउथ अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है। ज्ञानिकों का कहना है कि म्यूटेशन के मामले में यह नया वेरिएंट अब तक सामने आए सभी वेरिएंट को पीछे छोड़ गया है।  यह नया संक्रमण डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है और उससे भी ज्यादा संक्रामक है। अब तक 1.1.529' के 26 मामले सामने आए हैं और यह तीन देशों बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग में फैल गया है।

फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
 

4. सेना प्रमुख जनरल नरवणे जैसलमेर में देखा सैन्य अभ्यास दक्षिण शक्ति 
 

 भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे तीनों सेनाओं के चल रहे संयुक्त अभ्यास 'दक्षिण शक्ति' को देखने के लिए गुरुवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे।  इस अभ्यास में थल सेना के साथ-साथ वायुसेना भी शामिल है। दक्षिण शक्ति अभ्यास शनिवार को जैसलमेर के रेगिस्तान में शुरू हुआ और शुक्रवार को समाप्त होगा। दक्षिण शक्ति अभ्यास में टी-72, टी-90 के साथ-साथ सेना के विजयंत टैंक और वायु सेना के ध्रुव और रुधा हेलीकॉप्टरों और जगुआर लड़ाकू विमानों ने संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य सशस्त्र बलों के अंगों, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बीच सर्वोत्तम समन्वय स्थापित करना है। इस अभ्यास में सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर-इन-कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, जेओसी बैटल एक्स डिवीजन मेजर जनरल अजीत सिंह गहलोत भी मौजूद थे।


5. साहित्य अकादमी पुरुस्कार विजेता संन्त तांती का निधन हुआ। 
 

 साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता असमिया कवि सनंत तांती का गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 69 वर्षीय कवि लंबे समय से बीमार थे। उनके एक करीबी ने बताया कि तांती कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सनंत तांती को उनके कविता संग्रह 'कलोर दिनो अमर होबो' (कल का दिन हमारा होगा) के लिए 2016 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह 1971 में जोरहाट में असम चाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में शामिल हुए थे। 
 

6. मध्य प्रदेश में देश का बनेगा पहला साइबर तहसील। 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मध्य प्रदेश राज्य में साइबर तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद एमपी साइबर तहसील वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। इसमें सरकार ने 25 नवंबर को आगर में 550 मेगावाट, शाजापुर में 450 मेगावाट, नीमच में 500 मेगावाट के सौर संयंत्र की आधारशिला रखने का फैसला किया। इसके साथ ही 25 नवंबर से राज्य में ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों और आम लोगों को जोड़कर बिजली बचाने से जुड़ी जानकारी के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।
 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।

Related Article

CBSE CTET: सीटीईटी उम्मीदवारों की मार्कशीट डिजिलॉकर में होगी अपलोड,  उत्तीर्ण उम्मीदवारों का आंकड़े हुए जारी

Read More

IGNOU Admission: जनवरी सत्र के लिए इग्नू ने फिर बढ़ाई आवेदन प्रक्रिया, अभ्यर्थी इस दिन तक भरें फॉर्म 

Read More

SSC GD Constable Admit Card 2025 Released For February 4 Exam; Check Steps To Download Here

Read More

UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Read More

SSC GD Constable: चार फरवरी की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Read More

UPSC Combined Geo-Scientist 2025 Prelims Admit Card out, Read the steps to download hall ticket here

Read More

Govt establishing modern education system through NEP: President Droupadi Murmu, Read here

Read More

IBPS PO Main Result 2024 out now; Download scorecard till 7 February, Read the steps to check here

Read More

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Read More